मानसरोवर ब्राह्मण समाज , जयपुर का अन्नकूट कार्यक्रम संपन्न 

n-a

जयपुर , नवंबर , 2019 -  मानसरोवर ब्राह्मण समाज, जयपुर के तत्वाधान में दिवाली मिलन और अन्नकूट कार्यक्रम संपन्न हुआ।  बड़ी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। 

कार्यक्रम जयपुर के मानसरोवर स्थित श्री परशुराम जनोपयोगी सदन , रजत पथ में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी लोगो के मध्य आपसी भाई-चारा बनाना था।  उल्लेखनीय है  मानसरोवर ब्राह्मण समाज कई वर्षो से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। 

 इस दौरान प्रमुख रूप से अशोक शर्मा, अध्यक्ष,  मानसरोवर ब्राह्मण समाज सहित योगेश चंद्र शर्मा, कार्यक्रम निदेशकविश्वनाथ सारस्वत,  उपाध्यक्ष ; अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष ; शिवराम उपाध्याय, उपाध्यक्ष, एस पी शर्मा, देवेंद्र शर्मा, आशुतोष रावत, महेंद्र प्रताप शर्मा, उपाध्यक्ष; राजकुमार तिवारी, प्रभु दयाल शर्मा समेत समाज के कई गढ़मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।