राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कुशासन, जंगलराज के खिलाफ वार्ड 75 मानसरोवर सांगानेर विधानसभा में जनआक्रोश रैली का आयोजन

75

जयपुर, दिसंबर, 2022.

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कुशासन, जंगलराज के खिलाफ वार्ड 75 मानसरोवर सांगानेर विधानसभा में जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जनआक्रोश रैली को सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनआक्रोश यात्रा के संयोजक मुकेश लख्यानी ने बताया कि जनआक्रोश रैली को सांगानेर के विधायक अशोक लाहोटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा पूरे रास्ते पैदल चलकर आमजन से मुलाकात की। इस यात्रा में नुक्कड़ सभाएं,युवावर्ग के साथ चोपाल,महिलाओं के साथ चोपाल,थड़ी ठेले वालो के साथ चर्चा की गयी।

हर गली हर सेक्टर में राजस्थान मे फेल रहे डर एवं भय के माहौल के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ ,विकास के काम नहीं होने के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखने को मिला और लोगों ने तय किया की आगामी 2023 के चुनाव में पूर्ण रूप से भारतीय जनतापार्टी की सरकार बनाकर विकास के कार्य पूर्ण करवाये जायेगे। इस कार्यक्रम में जया गोड, संयोजक प्रकाश तिवाड़ी, गणेश मीना, परवेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक रावतानी, महामंत्री राजेंद्र खंडेलवाल, निर्मल शर्मा, चेयरमैन भारती लख्यानी, पूर्व चेयरमैन मुकेश लख्यानी, पार्षद शक्ति प्रकाश यादव ,आशीष शर्मा, रामावतार गुप्ता, मनोज तेजवानी एवं सैकड़ों युवा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।