कल्टिवेटर्स ग्रुप ने रचा इतिहास - 58% महिला कर्मचारी प्रतिशत हासिल किया

58

जोधपुर, दिसंबर 2022.

एक तरफ दुनिया में महिलाओं को बराबरी का हक़ दिलाने के लिए प्रदर्शन और आंदोलन किये जा रहे हैऔर दूसरी तरफ राजस्थान केजोधपुर में स्थित कल्टीवेटर नेचुरल प्रोडक्ट्स कंपनी ने 58% से ज्यादा महिला कर्मियों की भर्ती करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


 कंपनी मेंमैनेजमेंट के डायरेक्टर पद से लेकर और उच्च स्तरीय पदों पर भी महिला शक्ति कार्यरत है।


 महिलाओं को फैक्ट्री वर्कर्स और गार्ड के पद पर भी नियुक्तकिया गया है। बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने इसे एक 'ड्रीम प्रोजेक्टका नाम दिया है।

आज जहाँ महिलाओ के पास दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में सुरक्षा नहीं है, उस समय में जोधपुर जैसे शहर में महिला बहुल अंतर्राष्ट्रीय कंपनी जैसा कार्यस्थल निर्मित करना और महिलाओं को आगे बढ़ने के उचित अवसर दिलवाना एक बड़ी जीत के समान है। 1988 में स्थापित कंपनी पिछले 35 वर्षो से जैविक जड़ी - बूटियों और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और प्रोसेसिंग कर रही है। स्थापना से लेकर आज, साल 2022 तक कंपनी के संस्थापक श्री नारायण दास प्रजापति ने महिलाओं को समान अवसर दिलाने के लिए भरसक प्रयास किये है। इतने वर्षों की तपस्या के फलस्वरूप आज कंपनी का आधा भाग महिलायें बन गयी है। यह केवल कंपनी ही नहीं बल्कि राजस्थान और भारत के लिए भी गौरव की बात है।  

इस उपलब्धि के विषय में चर्चा करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर श्री तरुण प्रजापति ने कहा, "हम हमारे पिताजी और माताजी के निर्देशों पर ही चल रहे है और इसलिए हमारे यहाँ यह श्लोक चरितार्थ होता है - यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता: इतने वर्षो से हमारे यहाँ काम कर रही महिला कर्मियो की लगन और मेहनत से हम जोधपुर का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम बना चुके है। आज कल्टीवेटर का नाम विश्व की सर्वोत्तम आर्गेनिक जड़ी - बूटियों के प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग, और प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग में अग्रणीय है। हम चाहते हैं की हर स्तर पर इस कंपनी को महिलाएं आगे बढ़ाये और एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित करें की जो विश्व भर में प्रसिद्धि पाए।"

इसी विषय पर रोशनी डालते हुए कंपनी की डायरेक्टर श्रीमती रूपाक्षी प्रजापति ने कहा, "सिर्फ वर्कर्स ही नहीं बल्कि उच्च प्रबंधन में भी हमने महिलाओं को स्थान दिया है और वो प्रतिदिन कंपनी को सफलता के नए आयाम की और ले जा रही हैं। यदि वर्कर्स की  हमारे यहाँ 177 महिलायें हमारी दो विश्व स्तरीय प्रोसेसिंग फैसिलिटीज में कार्यरत हैं और 16 महिलायें प्रशासन में उच्च पदों पर नियुक हैं। यदि फैक्ट्री और कार्यालय को मिलाकर गणना की जाये तो 58% महिला स्टाफ और वर्कर्स कल्टीवेटर नेचुरल प्रोडक्ट्स में कार्यरत हैं। आज जहाँ महिलायें सब और से समस्या का सामना कर रही हैं, हम महिलाओं के पक्ष में निरंतर कार्य कर रहे है।


इस कीर्तिमान के साथ हम और भी कई महिला केंद्रित योजनायें ला रहे हैं। एक महिला कर्मचारी के रूप में अपनी सुरक्षा के लिए निर्धारित अधिकारों के बारे में सभी महिलाओं को जानकारी होनी चाहिए। हम महिलाओं को नियमित तौर पर उनके अधिकारों से सम्बंधित कार्यशालाओं द्वारा जागरूक भी कर रहे हैं।

कल्टीवेटर नेचुरल प्रोडक्ट्स भारतीय संविधान द्वारा निर्धारित समान अधिकारों और अवसर की प्रशंसा करता है और उसी को अंगीकार करते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर रहने का प्रयास करता रहेगा। श्री नारायण दास की शब्दों में कहे ,"एक ऐसा भविष्य जहाँ मातृशक्ति प्रबल प्रतिस्थापित हो वही समाज कल्याण और रामराज्य का परिचायक है। हम चाहते हैं की जल्दी ही हम दो-तिहाई महिला कर्मीयों के लक्ष्य को भी हासिल करले।

कंपनी की जनरल मैनेजर - ह्यूमन रिसोर्स, कैप्टेन विभा शर्मा भी डायरेक्टर्स की सोच की प्रशंसा करती हैं और निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में लगी हुयी हैं। सामाजिक स्तर पर इस प्रशंसनीय कार्य को जोधपुर में भरपूर सराहना मिल रही है।