कोका-कोला इंडिया ने नेशनल वीमेंस हॉकी लीग के लिये पहली बार हॉकी इंडिया के साथ साझेदारी की

n-a

नई दिल्ली, मई 2024.

 

आनंदना, कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन ने नेशनल वीमेंस हॉकी लीग 2024 (राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024) के लिये पहली बार हॉकी इंडिया के साथ साझेदारी की है। इस टूर्नामेंट के पहले चरण की शुरूआत 30 अप्रैल को हुई थी और इसका समापन 9 मई 2024 को झारखंड के रांची में होगा। इस देसी लीग में प्रतिभा एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

 

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में उन टीमों को शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में पुणे में संपन्न 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 में शीर्ष-आठ स्थान हासिल किए थे। इसमें भाग लेने वाली खिलाड़ी हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, बंगाल, मिजोरम, मणिपुर और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

 

खेलों को लेकर कोका-कोला इंडिया की प्रतिबद्धता के अनुरूप, तीन साल का यह सहयोग खेलों और लैंगिक समानता के परिदृश्य को सकारात्मक रूप से आकार देने में अपनी भूमिका पर जोर देता है। यह साझेदारी कंपनी के #SheTheDifference अभियान के भी अनुरूप है, जो महिलाओं को सम्मानित करने, उनका उत्थान करने और उनका समर्थन करने की एक पहल है। इस रणनीतिक साझेदारी की मदद से महिला हॉकी के स्‍तर को भी ऊंचा उठाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना, प्रशिक्षण उपकरण प्रदान करना, पोषण संबंधी सहायता और विकास को बढ़ावा देने के लिए शिविरों और टूर्नामेंटों का आयोजन जैसे आवश्यक घटकों को शामिल किया गया है।

 

स्‍पोर्टिंग एथोस, इस कार्यक्रम का कार्यांवयन भागीदार है, जो खिलाड़ियों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुँचने और भारतीय खेल परिदृश्य में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए महत्‍वपूर्ण समर्थन प्रदान करता है।

 

इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुये, हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट डॉ दिलीप टिर्के ने कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट के शुरूआती संस्‍करण के लिये आनंदना, कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन के साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है। मुझे विश्‍वास है कि इस सहयोग से न सिर्फ एक खेल के रूप में हॉकी का स्‍तर बेहतर होगा, बल्कि राष्‍ट्रीय एवं अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर महिला हॉकी खिलाडि़यों का दर्जा भी बढ़ेगा। यह सहयोग खेलों के प्रशिक्षण के स्‍तर को बढ़ाने में एक मील का पत्‍थर साबित होगा और भारत में खेल से संबंधित दक्षताओं को भी बेहतर बनायेगा।’’

 

प्रेसिडेंट के उत्साह का समर्थन करते हुए, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने आनंदना, कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी का स्वागत किया। उन्‍होंने कहा, "हमारे लक्ष्य पूरी तरह से जुड़े हुए हैंहॉकी इंडिया और कोका-कोला दोनों जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, खासकर महिला हॉकी को। हम राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग को राष्ट्रीय टीम के लिए एक मजबूत फीडर सिस्‍टम के रूप में देखते हैं। यह साझेदारी दोनों के लिये फायदेमंद है और हम आने वाले वर्षों में एक सफल सहयोग की आशा करते हैं।"

 

इस सहयोग की घोषणा करते हुये, कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्‍टर श्री राजीव गुप्‍ता ने कहा, ‘‘कोका-कोला इंडिया में, हमारा मानना है कि  खेलों में लोगों को प्रेरित और एकजुट करने की ताकत होती है। हॉकी इंडिया के साथ साझेदारी  खेलों और खिलाड़ियों दोनों के विकास के लिए एक सहायक वातावरण बनाने के हमारे साझा नजरिये को आगे बढ़ाती है। इसी के साथ, हमें महिलाओं को खेलों में प्रायोजित करने और वैश्विक मंच पर उनकी सफलता में योगदान करने पर गर्व है।’’