जयपुर, 28 अगस्त 2026.
पूज्य
सिंधी पंचायत समिति,
अग्रवाल
फार्म,
मानसरोवर, जयपुर एवं पूज्य
बहराणा सेवादार मंडल के तत्वावधान में आयोजित 40 दिवसीय श्री झूलेलाल चालीसा
महोत्सव का हरिद्वार में श्रद्धा,
हर्षोल्लास
और भक्ति भाव के साथ भव्य समापन हुआ।
समापन
अवसर पर पूज्य गुरुवर स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
महाराज जी ने अपने आशीर्वचनों में भगवान श्री झूलेलाल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश
डालते हुए सर्व समाज को प्रेम,
एकता, भाईचारे और सेवा के
मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
समिति
संरक्षक मुकेश लखयानी ने बताया कि विगत 40 दिनों से प्रतिदिन भगवान श्री झूलेलाल जी की
आराधना,
चालीसा
पाठ तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा था। समापन दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान, पल्लव एवं भंडारे का
आयोजन किया गया,
जिसमें
सिंधी समाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस
अवसर पर पंचायत अध्यक्ष लालचंद खानवानी, सचिव मनोज तेजवानी, विशेष सहयोगी श्रीचंद
ज्ञानचंदानी,
समस्त
कार्यकारिणी सदस्य एवं झूलेलाल चौक सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम
के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति के
लिए सामूहिक प्रार्थना की।
Important Link
Current News
Ads Block
© 2019 All Rights Reserved | democraticjagat2019 | Developed By DIIT IT SERVICES & SOLUTIONS