भारती लख्याणी चेयरमैन एवं पार्षद के जन्म दिवस के उपलक्ष में "गौ ग्रास संग्रह कुटी" का शुभारंभ

n-a

जयपुर, अगस्त, 2022.


भारती लख्याणी चेयरमैन एवं पार्षद वार्ड 75 नगर निगम ग्रेटर जयपुर के जन्म दिवस के उपलक्ष में मानसरोवर में "गौ ग्रास संग्रह कुटी" का शुभारंभ आज विधायक अशोक लाहोटी के द्वारा किया गया। गाय माता की रोटी संग्रह करके गौशाला तक पहुंचा कर उनको खिलाने के लिए अनोखी व्यवस्था की शुरुआत आज वार्ड 75 में की गयी।  


सर्वप्रथम वार्ड 75 में 21 स्थानों पर "गौ ग्रास संग्रह कुटी" लगाई जाएगी जहां पर वार्ड का जन सामान्य आकर गाय की रोटी डाल पाएगा जैसे कि हम सभी को ज्ञात है कि गाय की रोटी खिलाना हमारे सनातन धर्म में किए जाने वाले सबसे पुण्य कर्मों में से एक है।,हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हेतु यह व्यवस्था मील का पत्थर साबित होगी।

 

इस कार्यक्रम में विधायक श्री अशोक लाहोटी, भाजपा जिला अध्यक्ष राघव शर्मा, उपमहापौर पुनीत करनावत, चेयरमैन राखी राठौर, सुप्रीत बंसल, अभय पुरोहित पार्षद, राम अवतार गुप्ता, गिर्राज शर्मा , आशीष शर्मा,  मनोज तेजवानी एवं विकास समिति के व कई संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।